logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का हरित संकल्प, 100 पौधों का रोपण

पंचकूला, 05 जून (देव दर्शन शर्मा): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। यह अभियान एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सहयोग से आयोजित किया गया।

अभियान के तहत ओल्ड पंचकूला ट्रैफिक लाइट क्षेत्र, पिंजौर के मल्लाह मोड़ तथा एचएमटी कट सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु संतुलन और बेहतर जीवन गुणवत्ता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार, एनएचएआई की टीम तथा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण अभियान को सफल बनाया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा भी समाज के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

#WorldEnvironmentDay #PanchkulaTrafficPolice #ACPSurendraSingh #DCPAmarinderSingh #NHAI #PlantationDrive #GreenPanchkula #EnvironmentProtection #TrafficPolicePanchkula #HaritSankalp #PanchkulaNews #DevDarshanSharma #SamacharSansarNews24 #स्वच्छपर्यावरण #वृक्षारोपणअभियान #हरितभविष्य #पंचकूला_समाचार #पर्यावरण_दिवस #समाचारसंसारन्यूज24

6
342 views

Comment