भाजपा मंडल साढ़ौली कदीम की मासिक बैठक सिकंदरपुर में आयोजित
सिकंदरपुर: भाजपा मंडल साढ़ौली कदीम की मासिक बैठक मंडल उपाध्यक्ष समय सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई और पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून तक मनाने और 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष चर्चा हुई।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मंडल प्रभारी गुरुदेश चौधरी, मंडल प्रवासी दुबे सिंह कंबोज, मंडल उपाध्यक्ष समय सिंह, नौटियाल रमेश कश्यप, इसम सिंह, मंडल मंत्री सतीश कश्यप, रविंद्र चौधरी, संदीप सहगल, मंडल महामंत्री प्रदीप गुप्ता, श्याम सुंदर, भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश बंसल, शक्ति केंद्र संयोजक राजेश शर्मा, अश्विनी राणा, गोपाल कश्यप, साहब सिंह, काका राणा, एसी मोर्चा के मुंडा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, इलम सिंह, भाजपा के युवा नेता शुभम कंबोज, अभिषेक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।