logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, श्रमदान कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जालौन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर थाना डकोर क्षेत्र के मुहम्दाबाद तालाब के समीप वृक्षारोपण किया तथा श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अधिकारियों ने आमजनमानस को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक डकोर गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को चारा खिलाया और गौसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर गौशाला की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

4
3788 views
1 shares

Comment