logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी का बड़ा रैकेट पकड़ा

झालावाड़ : झालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 10 लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। इनमें से 7 लड़कियां नाबालिग पाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी को डिटेन किया गया है। आरोपियों ने बताया कि उनका नेटवर्क तीन स्तरों पर काम करता था।

यह गिरोह झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर और मुंबई तक फैला हुआ था। यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को झांसा देकर खरीद-फरोख्त और देह व्यापार के दलदल में धकेल रहा था। आरोपियों द्वारा लड़कियों को मुंबई ले जाकर एजेंटों को बेचने का खुलासा हुआ है।

18
824 views

Comment