बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
मिर्जापुर, 5 जून 2026। उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों, स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों तथा विद्युत विभाग की नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय मिर्जापुर पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महामहिम राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली संकट, अघोषित कटौती, स्मार्ट मीटर और बिजली उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे विभिन्न शुल्कों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
सभा को संबोधित करते हुए सुनील कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था संभालने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर जनपद में कई क्षेत्रों में 10 घंटे से अधिक बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं।
जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिल रही है और विजिलेंस जांच के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा कर जनता को राहत देने की मांग की।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीरा देवी पटेल ने कहा कि महंगी बिजली का सबसे अधिक असर महिलाओं और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। वहीं प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू ने आरोप लगाया कि सरकार की बिजली नीतियों से उद्योग, व्यापार और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं।
जिला महासचिव संतोष पांडे ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ गए हैं तथा गलत बिलिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
प्रदर्शन में आनंद कुमार आजाद, जितेंद्र भारती, रविंद्र श्रीवास्तव, जयप्रकाश सेठ, राकेश कुमार एडवोकेट, रामा मौर्य, प्रतोष दुबे, रूपा देवी, रेखा देवी, प्रभात द्विवेदी, आदर्श दुबे, राजेश पाल, नियाजुल्लाह खान, कमलेश भारती, दिनेश चंद चौबे, मनोज सोनकर, शैलजा परवीन, सीमा खान, अफसर अली, महेंद्र सोनकर, नसीम खान, रामगोपाल, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद आरिफ, जेपी पाठक, रमेश गुप्ता, नारायण सरोज, ओपी शर्मा, सीमा प्रजापति, रविभूषण सिंह, विनीत सिंह, राकेश उपाध्याय, जय बहादुर प्रजापति, शेषनाथ गुप्ता, राकेश राठौर, संतोष विश्वकर्मा, विजय यादव, संजय कुमार, मनीष कुमार, देवव्रत दुबे, अंकित मौर्य, हेमंत कुमार बिंद, मोहम्मद वसीम, राजेश गुप्ता, अमित साहू, बंशीधर साहू, तेजस साहू, जवाहिर केसरवानी, माधुरी देवी, नंदिनी, सुरेश सिंह, पूनम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।