वांझ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
वांझ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
अशोक पटेल, वांझ
दिनांक: 05/06/2026
आज जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा वांझ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन के डी.ए. श्री गिरिराजभाई, श्री सुभाषभाई, श्री अशोकभाई, श्री हसमुखभाई, श्री विकमभाई, श्री हितेशभाई, श्री सुरेंद्रभाई, श्री आर्मीशभाई, श्री चेतनभाई, श्री शांताबेन तथा श्री जागृतिबेन उपस्थित रहे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग स्टाफ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंत में वृक्षों के संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता के लिए सभी ने संकल्प व्यक्त किया।