समस्या का समाधान होने पर जताया संतोष, मुख्यमंत्री और प्रशासन का किया आभार
मोरनी, 5 जून। मांधना में गैस सिलेंडरों में कम वजन की शिकायत के मामले का समाधान होने पर शिकायतकर्ता पतराम कंडारा ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग एवं गैस एजेंसी द्वारा मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की गई, जिसके बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया।
पतराम कंडारा ने कहा कि अब वह पूरी तरह संतुष्ट हैं और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा होना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और सकारात्मक हस्तक्षेप से समस्या का शीघ्र समाधान संभव हो सका।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आम लोगों का विश्वास मजबूत होता है और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
गैस सिलेंडर शिकायत का हुआ समाधान, ग्रामीण ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रशासन का जताया आभार
#नायबसिंहसैनी #मुख्यमंत्रीहरियाणा #मांधना #मोरनी #गैससिलेंडर #जनसमस्या #प्रशासन #उपभोक्ताअधिकार #समाधान #समाचारसंसारन्यूज24 #samacharsansarnews24