logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी विवेकानंद सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

कोथावां (हरदोई), 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा फाउंडेशन द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, गिरधरपुर, विकास खंड कोथावां, जनपद हरदोई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नागेश्वर मौर्य ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य नरेश, दीपक, आशीष, पवन एवं अंकित सहित अन्य लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट :- शाक्य आशीष सिंह मौर्य (न्यूज़ रिपोर्टर)

12
963 views

Comment