logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जे.पी. गौतम बने पिछड़ा दलित समाज सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

हमीरपुर : जनपद हमीरपुर के ग्राम कुशमारा निवासी श्री जे.पी. गौतम को पिछड़ा दलित समाज सेना (उत्तर प्रदेश) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा तथा समाज हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री जे.पी. गौतम अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के बल पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पिछड़े, वंचित और दलित समाज के अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

59
1909 views

Comment