बहराइच पुलिस का सरहानीय कार्य 24घंटे मे गौकशी करने वाले 4अभिउक्त को माय सामान के बरामद किया
सराहनीय कार्य
जनपद बहराइच
दिनांकः- 05.06.2026
बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही
24 घण्टे के अन्दर गोकशी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार
आलाकत्ल 02 चाकू, 02 बोगदा बरामद
● थानाः- मटेरा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नानपारा महोदय श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री हरिकेश सिंह के नेतृत्व में थाना मटेरा पुलिस टीम द्वारा गोकशी करने वाले 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार व 02 चाकू, 02 बोगदा बरामद ।
o विवरण-
दिनांक 04.06.2026 को श्री कैलाश पुत्र वंशी नि0 मोहरवा थाना मटेरा बहराइच द्वारा मटेरा पुलिस को सूचना दी गयी कि उसकी गाय जो घर के सामने खूंट में बंधी थी, को कुछ अज्ञात व्यक्ति खूंट से खोल ले गये जिसके अवशेष दर्जिन पुरवा नहर के दूसरे तरफ टीले के पास मिले हैं । सूचना का त्वरित संज्ञान लेकर मौके पर पहुंच कर अवशेष को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेते हुए थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना की गंम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये अभियोग के अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफतारी हेतु पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 05.06.2026 को प्रातःकाल मुखबिर खास की सूचना पर मोहरबा नहर पुलिया के पास से अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों 1. छब्बन पुत्र इब्राहिम, 2. कमरूद्दीन पुत्र मो० यार, 3. रब्बानी पुत्र गुलाम, 4. चोंगऊ पुत्र कोइली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से गम्भीरतापूर्वक कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित किये जाने की बात स्वीकार की गयी। तत्पश्चात अभियुक्तों की तलाशी से 02 अदद चाकू व 02 अदद बोगदा बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय, बहराइच रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. छब्बन पुत्र इब्राहिम उम्र करीब 55 वर्ष निवासी दर्जिनपुरवा दा0 मोहरबा थाना मटेरा जनपद बहराइच
2. कमरूद्दीन पुत्र मो0 यार उर्फ झब्बर उम्र करीब 58 वर्ष निवासी मदारागढ़ी थाना मटेरा जनपद बहराइच
3. रब्बानी पुत्र गुलाम उम्र करीब 58 वर्ष निवासी चाँदपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच वर्तमान पता शंकरपुर चौराहा थाना मटेरा जनपद बहराइच
4. चोंगऊ पुत्र कोइली उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मदारागढ़ी थाना मटेरा जनपद बहराइच को किया गया गिरफ्तार
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- मोहरबा नहर पुलिया के पास
दिनांक – 05.06.2026 समय 05.20 बजे ।