logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोरखपुर: 'एक पेड़ योगी के नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर: विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में "एक पेड़ योगी के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी, विद्यालय प्रशासन एवं कर्मचारी शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण से हुई। उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए वृक्षारोपण और उनकी देखभाल की अपील की। संयुक्त निदेशक अनूप सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर लाल ने पौधों की नियमित देखभाल का आग्रह किया।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, योग प्रकोष्ठ के महामंत्री डॉ. चिन्मयानंद मल्ल, दिव्यांग वाहिनी के महामंत्री शिवानंद शरण श्रीवास्तव, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी मोनिका शरण श्रीवास्तव समेत कई अन्य लोगों ने पौधारोपण किया। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव को सेवा, समर्पण एवं प्रकृति संरक्षण के रूप में मनाते हुए पर्यावरण संवर्धन के लिए वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

0
77 views

Comment