logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदायूँ: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न पिंटू कुमार संवाददाता

बदायूँ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उझानी के कृषि विज्ञान केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने परिसर में वृक्षारोपण किया और आमजन से मां के नाम एक पेड़ लगाने व उसकी रक्षा करने का आवाहन किया गया।

राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में 8 लाख 65 हजार पौधे लगाने का शासन स्तर से लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, उसकी देखभाल कर उसे आत्मनिर्भर पेड़ बनाना आवश्यक है। विधायक हरीश शाक्य ने पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य लाभ का भी महत्व बताया और सभी से पौधारोपण में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर डीएम अवनीश राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

27
2292 views

Comment