मांधना के चंडी वास जलघर की व्यवस्था राम भरोसे, खुली तारें और बिना स्थायी बेस की मोटर से ग्रामीण चिंतित
मोरनी, 5 जून। मोरनी खंड के गांव मांधना स्थित चंडी वास जलघर की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलघर परिसर में बिजली की खुली तारें दुर्घटना को न्योता दे रही हैं, जबकि मोटर भी बिना किसी स्थायी बेस के रखी गई है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इस संबंध में जब संबंधित जेई पराग कोशिश से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्यों को जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एसडीओ एवं उच्च अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
वहीं संवाददाता द्वारा एसडीओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
गांव के पंच हरीश शर्मा (पुनीत) ने बताया कि जिस ठेकेदार को यह कार्य सौंपा गया था, उसने काम अधूरा छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार कुछ कार्य करने के बाद बाकी काम बीच में ही छोड़कर चला गया, जिसके कारण जलघर की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से मांग की है कि जलघर की सभी खामियों को जल्द दूर किया जाए, खुली बिजली की तारों को सुरक्षित किया जाए तथा मोटर के लिए स्थायी बेस बनाकर व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
#मांधना
#मोरनी
#चंडीवास_जलघर
#जलघर_व्यवस्था
#पेयजल_संकट
#खुली_बिजली_तारें
#ग्रामीण_चिंतित
#जनस्वास्थ्य_अभियांत्रिकी_विभाग
#जल_सुरक्षा
#ग्रामीण_समस्याएं
#हरीश_शर्मा_पुनीत
#मोरनी_समाचार
#पंचकूला_न्यूज
#हरियाणा_समाचार
#स्थानीय_मुद्दे
#विकास_कार्य
#जल_आपूर्ति
#समाचार_संसार_न्यूज24
#samacharsansarnews24