logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैहर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता रैली आयोजित

मैहर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय सतना द्वारा मैहर नगर में भव्य पर्यावरण जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

रैली का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे घंटाघर चौक से किया गया, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली प्रमुख मार्गों से होकर स्टेडियम परिसर में समाप्त हुई। इसमें मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अल्ट्राटेक सीमेंट मैहर, केजेएस सीमेंट, एमपी बिरला ग्रुप सीमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, युवा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेशों वाले तख्तियां लेकर "पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ", "स्वच्छ हवा – सुरक्षित जीवन" जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। वक्ताओं ने प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वृक्षारोपण, प्लास्टिक त्याग, जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता बताई। यह रैली नगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सफल रही।

0
0 views

Comment