logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लव यू ज़िंदगी" ट्रिप बनी यादगार, AiMS फैमिली के 50 सदस्यों ने लिया भरपूर आनंद


नाशिक | अजमल खान
AiMS फैमिली द्वारा आयोजित "लव यू ज़िंदगी" वन-डे फैमिली ट्रिप उत्साह, मनोरंजन और पारिवारिक अपनत्व के माहौल में संपन्न हुई। इस यादगार सफर में करीब 50 सदस्यों और 9 बच्चों ने हिस्सा लिया। सुबह 8:30 बजे शुरू हुई यात्रा रात 11:30 बजे तक मस्ती, हंसी और यादगार पलों से भरी रही।
ट्रिप के दौरान खेल, एडवेंचर एक्टिविटी, स्विमिंग, रेन डांस, ग़ज़ल, गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसा पारिवारिक मिलन हर दो या तीन महीने में आयोजित होना चाहिए।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सभी सदस्य अपनी व्यस्त दिनचर्या को पीछे छोड़ कुछ घंटों के लिए फिर से बच्चे बन गए। दंपतियों के लिए आयोजित विशेष सत्र में सभी ने अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया।
महबूब साहब ने अपनी पत्नी को अनोखे अंदाज़ में फूल भेंट कर "आई लव यू" कहा, जिसने सभी का दिल जीत लिया। मसूद सर ने अपनी पत्नी के त्याग, सहयोग और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें अपनी जीवनसंगिनी पर गर्व है।
सलीम खान सर ने अपनी पत्नी मुमताज़ भाभी का परिचय कराते हुए कहा, "मैं सलीम और ये मेरी मुमताज़", जिससे पूरा माहौल तालियों और मुस्कुराहटों से गूंज उठा। हसरत भाई ने भी अपने वैवाहिक जीवन के अनुभव साझा कर पत्नी के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
मुजावर सर और उनकी पत्नी की आपसी समझ, व्यस्त नौकरी के बावजूद मजबूत पारिवारिक जीवन तथा अपने तीनों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर दो डॉक्टर और एक इंजीनियर बनाने की उपलब्धि की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर अजमल खान ने AiMS फैमिली की ओर से उन्हें विशेष सम्मान और सलाम पेश किया।
आबिद भाई ने अपने 31 वर्षों के सफल वैवाहिक जीवन की यादें साझा कीं। वहीं जाविद सर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को बचपन की दुनिया में पहुंचा दिया और पूरे माहौल को हंसी और मस्ती से भर दिया।
कार्यक्रम में गुलाम साहब ने अपनी शायरी और ग़ज़लों से समां बांध दिया। उन्होंने AiMS पर एक विशेष गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा।
आयोजकों ने रिसॉर्ट, भोजन, कोल्ड ड्रिंक्स, लोकेशन, एडवेंचर गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतिभागियों के अनुसार यह सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि परिवार, दोस्ती, प्रेम और अपनत्व का ऐसा उत्सव था जिसकी यादें लंबे समय तक सभी के दिलों में ताज़ा रहेंगी।

70
2291 views

Comment