logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनौर: चन्द्रशेखर आजाद को सत्ता परिवर्तन यात्रा से पहले पुलिस ने डिटेन किया

बिजनौर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद को उनकी सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू होने से पहले धामपुर स्थित उनके आवास पर पुलिस ने डिटेन कर लिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

पुलिस प्रशासन चन्द्रशेखर आजाद की प्रस्तावित सत्ता परिवर्तन यात्रा को लेकर पूरी तरह से सतर्क था। आवास के आसपास कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। डिटेंशन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में नाराजगी और रोष देखने को मिला। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राजनीतिक हलकों में इस मामले पर चर्चा तेज हो गई है।

0
48 views

Comment