logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तराखंड में चारधाम और हेमकुंड यात्रा के लिए 45 लाख पंजीकरण

ऋषिकेश: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 2026 के यात्रा सीजन में 45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में नया रिकॉर्ड है। तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैंपों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। होटल, धर्मशालाएं और स्थानीय व्यापार भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

राज्य सरकार और प्रशासन ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए संबंधित विभाग सतर्क हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी और प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन और अनिवार्य पंजीकरण कराने की अपील की है। चारधाम यात्रा में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम शामिल हैं, जबकि हेमकुंड साहिब सिख श्रद्धालुओं का प्रमुख तीर्थस्थल है।

3
801 views

Comment