सिंगरौली पुलिस को 198 नए जवान, 28 को नियुक्ति पत्र सौंपे गए
सिंगरौली : मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिंगरौली जिले को 198 नव आरक्षक प्राप्त हुए हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. ने 28 नव नियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक सियाज़ के.एम. ने नव आरक्षकों को पुलिस सेवा को नौकरी नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा और समाज सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व बताया। उन्होंने नव आरक्षकों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की सीख दी और पुलिस सेवा के दायित्वों के प्रति जागरूक किया।