उन्नाव में संघ शिक्षा वर्ग के दौरान समरसता भोज का आयोजन, जिलेभर से पहुंचे लोग
उन्नाव, 4 जून 2026।
अवध प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग 22 मई से 7 जून 2026 तक उन्नाव जनपद में संचालित हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, संत पूरन नगर, उन्नाव में अतिथि भोजन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खंडों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, गणमान्य नागरिक एवं अतिथि शामिल हुए। समरसता भोज के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और समरस समाज की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया तथा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने संघ शिक्षा वर्ग के सफल संचालन की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।
Aima Media — जन जन की आवाज.... 🖋️