पलिया नगर में नुमाइश मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाएं पुख्ता
पलिया नगर: नुमाइश मेला इन दिनों स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम के समय बच्चे, युवा और परिवार बड़ी संख्या में मेले में पहुंचते हैं। मेला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ठेकेदार कृष्ण कुमार गोपी ने बताया कि मेले का संचालन शाम सात बजे से रात 11 बजे तक होता है। सभी झूलों और मनोरंजन साधनों की तकनीकी जांच के बाद ही उन्हें आम जनता के लिए खोलने की अनुमति दी जाती है, जिससे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
मेला में मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां दाम की दुकानें, आइसक्रीम, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य आकर्षक सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। शाम के समय मेले का माहौल रंगीन रोशनी और भीड़-भाड़ से गुलजार रहता है। कृष्ण कुमार गोपी ने कहा कि आने वाले दिनों में भी सभी व्यवस्थाओं को इसी तरह सुचारु रूप से बनाए रखा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और मनोरंजक माहौल मिल सके।