logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाकियू भानु के मुद्दों के बीच बिलसंडा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई, एसपी ने किया लाइन हाजिर

पीलीभीत। बिलसंडा थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धांत शर्मा को अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कथित विफलता के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर चल रही चर्चाओं को नया बल मिला है।बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से बिलसंडा थाना क्षेत्र में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में थी। नगर के चर्चित कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के बाद पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे थे। मामले में लापरवाही सामने आने पर पहले ही एक उपनिरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।वहीं गौहनिया क्षेत्र में एक महिला के सामने उसके पुत्र के साथ मारपीट एवं तमंचे के बल पर लूटपाट की घटना को लेकर भी पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हुए थे। पीड़ित पक्ष द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।सूत्रों के अनुसार, जिस समय नगर में व्यापारी हत्याकांड जैसी गंभीर घटना हुई, उस दौरान थाना प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी क्षेत्र के जंगल में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। इसको लेकर भी आमजन और व्यापारियों में नाराजगी देखी गई थी।इधर, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने भी बिलसंडा पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कथित भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा था। संगठन ने 8 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर विभिन्न मामलों का खुलासा करने की चेतावनी भी दी थी।थानाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई को क्षेत्र के लोग कानून-व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के विस्तृत कारणों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है।फिलहाल बिलसंडा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में बनी हुई है और लोग आगे की प्रशासनिक कार्यवाही पर नजर बनाए हुए हैं।

7
1448 views

Comment