logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची की बेटी साक्षी कुमारी और अंश कुमार सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

रांची जिला एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों साक्षी कुमारी एवं अंश कुमार सिंह ने ओडिशा के खोरधा स्थित केटी ग्लोबल स्कूल में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने लो किक इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर रांची एवं झारखंड का नाम रोशन किया, वहीं अंश कुमार सिंह ने फुल कॉन्टैक्ट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

दोनों खिलाड़ियों के रांची पहुंचने पर हटिया रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों, कोचों एवं शुभचिंतकों ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर, बुके भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर साक्षी कुमारी और अंश कुमार सिंह का चयन अब इटली में आयोजित होने वाली वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है, जिससे पूरे रांची जिले में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में रांची जिला के कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी, सिद्धार्थ कुमार, रौशन कुमार, राहुल सिंह, तनु कुमारी देवी, कंचन सिंह, रोहिणी टोप्पो, करिश्मा कुमारी एवं खुशबू कुमारी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

रांची जिला एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए विश्व चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

8
1154 views

Comment