logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा नेता स्व. सुदर्शन बंसल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई ,उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाज और संगठन को रहा समर्पित: अजीत सिंह कलवाड़ी

पंकज यादव, नारनौल, 4 जून। गुरुवार को
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं मनोनीत पार्षद स्वर्गीय श्री सुदर्शन बंसल की अंतिम यात्रा में भाजपा परिवार ने भारी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी के ध्वज में लपेटकर संगठन की ओर से सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्व. सुदर्शन बंसल के पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत सिंह कलवाड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट,वर्तमान जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव,
जिला महामंत्री किशन लाल सैनी,पूर्व जिला महामंत्री लक्ष्मी चंद,जिला उपाध्यक्ष वासुदेव,विजयपाल सागवान,
नरेंद्र झिमरीया सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत सिंह कलवाड़ी ने स्व. सुदर्शन बंसल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और संगठन को समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका समर्पण, कर्मठता एवं संगठन के प्रति अटूट निष्ठा सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी।
अंतिम यात्रा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. सुदर्शन बंसल के व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

15
1349 views

Comment