logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजवादी नेता पूनम सरोज ने जरूरतमंदों को वितरित किए छाते

*हरदोई*
भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से विधानसभा 160 बालामऊ क्षेत्र के अंतर्गत नगर बेनीगंज के प्रताप नगर चौराहा, कोथावां में समाजवादी नेता श्रीमती पूनम सरोज द्वारा पटरी दुकानदारों, ठेला संचालकों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए गए।
इस अवसर पर पूनम सरोज ने कहा कि समाज के कमजोर एवं मेहनतकश वर्ग की सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम में धूप से बचाव के लिए छाता एक आवश्यक वस्तु है, जिससे दैनिक कार्य करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र यादव, बेनीगंज नगर अध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी, बालामऊ नगर अध्यक्ष मोहम्मद वारिस, आलोक गुप्ता तथा अनमोल सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
छाता पाकर लाभार्थियों ने पूनम सरोज का आभार व्यक्त किया और इस जनसेवा कार्य की सराहना की।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*

10
629 views

Comment