logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने TGT-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उरई (जालौन), 04 जून 2026। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (TGT)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने गुरुवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय एवं सुचारु रूप से संचालित रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जनपद प्रशासन द्वारा TGT-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

88 views

Comment
  • Gosai Utpalgiri Bhupendragiri

    ન્યુઝ કઈ રીતે કઈ રીતે આપવાનો