logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बीसलपुर में मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के मुख्य चौराहा ईदगाह स्थित अनमोल स्वीट्स हाउस पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान पर खुले में रखे जाने वाले कढ़ाई वाले दूध में शाम के समय बल्बों की रोशनी से आकर्षित होकर कीड़े गिर जाते हैं, इसके बावजूद उसी दूध को ग्राहकों को परोसे जाने का आरोप है।
बताया जाता है कि दूध को सुरक्षित रखने अथवा कीड़ों की रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि ताजा तैयार किए जा रहे दूध में ही इस प्रकार की स्थिति देखने को मिल रही है, तो लंबे समय तक रखी जाने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है।
स्थानीय नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है।

17
1314 views

Comment