logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पॉश अधिनियम-2013 के प्रभावी क्रियान्वयन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

महिला स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने पर जोर

पंचकूला, 4 जून। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला के अस्पताल प्रशासन विभाग द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में राष्ट्रीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) सह कार्यशाला ‘प्रयास-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में पॉश (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम-2013 के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से आए डॉक्टरों, नर्सों, अस्पताल प्रशासकों, डीएनबी रेजिडेंट्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने पॉश अधिनियम के अनुपालन, संस्थागत जवाबदेही, शिकायत निवारण तंत्र, लैंगिक संवेदनशीलता और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

कार्यशाला के दौरान आंतरिक शिकायत समितियों की भूमिका, कर्मचारियों के अधिकार एवं दायित्व, पॉश ऑडिट तथा तकनीक आधारित शिकायत प्रणाली SHe-Box पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वास्तविक केस स्टडी और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

यह आयोजन महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. मनीष बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को डॉ. मुक्ता कुमार (सिविल सर्जन पंचकूला), डॉ. आर.एस. चौहान (पीएमओ) तथा मेजर जनरल हरकीरत सिंह का संरक्षण प्राप्त रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल प्रशासन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पायल पुरी ने की, जबकि आयोजन सचिव डॉ. रविंदर अहलावत रहे। प्रमुख वक्ताओं में Rekha Sharma, Renuka Mishra तथा Manavi Sharma शामिल रहीं।

कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में सुरक्षित, सम्मानजनक और उत्पीड़न-मुक्त कार्यस्थल के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

#Panchkula #Prayas2026 #POSHAct2013 #WomenSafety #CivilHospitalPanchkula #HealthWorkers #GenderEquality #Healthcare #HaryanaHealthDepartment #SafeWorkplace #samacharsansarnews24

3
3041 views

Comment