logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली: नाली निर्माण कार्य अधूरा, जनता परेशान

रायबरेली: तहसील सलवान में नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार को नाली का ठेका दिया गया था, लेकिन बरसात के समय के करीब आने के बावजूद कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कारण स्थानीय जनता, व्यापारी और घरों के निवासी खासे परेशान हैं। छोटे बच्चे नालियों में गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अनिल पंडित वंदे भारत न्यूज़ चैनल से संवाद करते हुए बताया कि कई लोगों के रास्ते बंद हो गए हैं और समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोग नगर पंचायत अध्यक्ष से आग्रह कर रहे हैं कि या तो ठेकेदार को बदला जाए या उसका बिल रोककर नया ठेकेदार नाली निर्माण कार्य पूरा करे। सलमान की जनता इस समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद कर रही है।

9
848 views

Comment