राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026: कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन
शिक्षा मंत्रालय (MoE) के तत्वावधान में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा नेशनल योग ओलंपियाड (NYO) 2026 के अंतर्गत एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर के कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित होगी। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए क्विज़ 15 जून 2026, कक्षा 6 से 8 के लिए 16 जून 2026, कक्षा 9 से 10 के लिए 17 जून 2026 तथा कक्षा 11 से 12 के लिए 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन प्रतियोगिता में भाग लेने का समय सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विशेष बात यह है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है तथा सभी प्रतिभागियों को क्विज़ पूर्ण करने के बाद भागीदारी प्रमाण-पत्र (Participation Certificate) प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थी अपने घर से ही ऑनलाइन माध्यम से इसमें शामिल हो सकते हैं।
आयोजकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षाविदों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने और इस जानकारी को साझा करने की अपील की है।
पंजीकरण लिंक:
https://www.nyoncert.in/registration2026/register.php
अधिक जानकारी के लिए:
https://www.nyoncert.in