सहारनपुर: रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी ने गंगोह में वॉलीबॉल सुविधाएं शुरू कीं
सहारनपुर: गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गोरी में रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए वॉलीबॉल नेट, पिलर, बॉल और रात्रि अभ्यास के लिए लाइटों की व्यवस्था का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए हाजी सलीम कुरैशी का आभार व्यक्त किया।
हाजी सलीम कुरैशी ने कहा कि युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखने के लिए खेल सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने खेल की भूमिका को शारीरिक फिटनेस बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने वाला बताया। उन्होंने गंगोह में खेल मैदान की कमी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर इमरान अख्तर, बाबू नवेद हयात, सभासद भूरा मंसूरी, अरफात प्रमुख, इंतजार, आसिफ अब्बासी, मसरूर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-सैयद एम. सुलतान