अंबाला के गांव ब्राह्मण माजरा में 5 जून को सर्व समाज की महापंचायत, सवर्ण समाज से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील।
अंबाला: गांव ब्राह्मण माजरा में चल रहे विवाद के संबंध में राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री जंगशेर शर्मा ने बताया कि उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ गांव का दौरा कर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं समाज के लोगों से विस्तृत विचार-विमर्श किया तथा पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की।
श्री शर्मा ने कहा कि गांव के ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा 5 जून को एक सर्व समाज महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। महापंचायत का उद्देश्य गांव में उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों की राय जानना है।
उन्होंने बताया कि इसी संदर्भ में गांव के लोगों से मुलाकात कर सर्व ब्राह्मण समाज एवं सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों को 5 जून प्रातः 10:00 बजे गांव ब्राह्मण माजरा में आयोजित महापंचायत में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है।
श्री शर्मा ने समाज के सभी बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों एवं सम्मानित नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित महापंचायत में भाग लेकर अपने विचार रखने की अपील की।