logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए आयोजन.

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर विभिन्न आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर नाश्ता वितरण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए के प्लास्टिक का कम उपयोग करना आवश्यक - नरेश पूर्बिया
उदयपुर, । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उदयपुर के तत्वावधान में एमबी चिकित्सालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग एक हजार नाश्ते के पैकेट का वितरण गरीब मरीजों एवं उनके परिजनों को किया गया।
इस सेवा कार्य में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया तथा राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (भामसं) की प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला माली एवं जिला अध्यक्ष शाहीन बानो सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर नरेश पूर्बिया ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से कपड़े एवं जूट के थैलों, स्टील के चम्मच, कांटे और बर्तनों सहित अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (भामसं) द्वारा फतेहसागर की पाल पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला माली एवं जिला अध्यक्ष शाहीन बानो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित उदयपुर के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
Aima media udaipur

3
1666 views

Comment