logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उदयपुर क्षेत्र में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

उदयपुर, सरगुजा
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरगवां में एक युवक और युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर जुनापारा निवासी 20 वर्षीय अंजली दास तथा ग्राम सरगवां निवासी 23 वर्षीय किशन दास का शव गांव के बेलपतरा पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि दोनों ने चुन्नी को दो हिस्सों में बांटकर उससे फांसी लगाई थी।
किशन दास रघुनाथपुर में रहकर कार्य करता था और मंगलवार को ही अपने गृह ग्राम सरगवां आया था। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस दोनों मृतकों के बीच संबंधों और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
उदयपुर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

12
2014 views

Comment