logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

औरैया में करोड़ों की भूमि पर कब्जा और धमकी का मामला एस ए अहमद विशेष रिपोर्ट

अजीतमल, औरैया: थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम यूसुफपुर में योगेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक औरैया को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ नामजद और अज्ञात लोगों ने उनकी खड़ी मूंग की फसल को ट्रैक्टरों से जुतवाकर नष्ट किया तथा भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि 3 जून 2026 को आरोपित ट्रैक्टरों के साथ खेत पर आए और लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान किया।

योगेंद्र कुमार ने आगे कहा कि आरोपितों ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और धमकी दी कि वे भूमि पर कब्जा करके ही मानेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि पर कब्जा करने की योजना है और खेत पर लगा लोहे का बोर्ड भी उखाड़ दिया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई और भूमि को भू-माफियाओं से बचाने की मांग की है। मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच जारी है।

4
13 views

Comment