घरौनी प्रमाण पत्र न मिलने से ग्रामीण परेशान, राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप
भदोही जनपद के डीघ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलनुआ में स्वामित्व योजना
घरौनी प्रमाण पत्र न मिलने से ग्रामीण परेशान, राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप
भदोही जनपद के डीघ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलनुआ में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे एवं सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कई ग्रामीणों को अब तक घरौनी प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्राम निवासी श्यामा चरण पाण्डेय ने बताया कि उनका मकान आबादी भूमि पर बना हुआ है तथा राजस्व अभिलेखों में भी आबादी भूमि के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद आज तक उन्हें घरौनी प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि घरौनी प्रमाण पत्र न मिलने के कारण भूमि का स्पष्ट सीमांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके मकान के पीछे स्थित भू-भाग को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।
ग्रामीण का आरोप है कि पड़ोसी शेषमनी पाण्डेय पुत्र काशीनाथ पाण्डेय उक्त भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करते रहते हैं, जिससे आए दिन विवाद की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र घरौनी प्रमाण पत्र जारी कराने तथा मामले का निस्तारण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वामित्व योजना का उद्देश्य संपत्ति संबंधी विवादों को समाप्त करना है, लेकिन घरौनी प्रमाण पत्र जारी न होने से योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
"ड्रोन सर्वे पूरा, फिर भी नहीं मिली घरौनी — कलनुआ के ग्रामीण परेशान, राजस्व विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल।"