गोलियों की गूंज से एक बार फिर दहला फाइनेंसरों का गांव डीघल।
गोलियों की गूंज से एक बार फिर दहला फाइनेंसरों का गांव डीघल। देर रात घर में घुसकर कमरे में सो रहे 52 वर्षीय दिव्यांग जितेन्द्र को गोलियों से भूना। फाईनेंसर साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड से जुड़े है दिव्यांग जितेन्द्र की हत्या के तार। साहिल की हत्या का बदला लेने के लिए अब परिवार को किया जाने लगा है टारगेट ? साहिल की हत्या के आरोप में पहले से ही जेल में बंद है गांव के योगेश उर्फ योगी व संदीप उर्फ लीला
दिव्यांग की हत्या से जुड़ी मौके की सीसीटीवी फुटेज भी आई सामने,गोलियां चलाते दिख रहे है बदमाश। मृतक के परिजनों ने दिव्यांग जितेन्द्र की हत्या का आरोप लगाया साहिल के परिवार पर। परिवार को बताया जान का खतरा,पुलिस से मांगी सभी की सुरक्षा
हत्याकांड के मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं,हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है निरन्तर दबिश। पुलिस के सामने परिवार ने पहले ही जताई थी इस प्रकार की अनहोनी घटना होने की आशंका। साहिल के चचेरे भाई अमन उर्फ बंटी पर है साथियों के साथ घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप
एक हत्याकांड का बदला दूसरे हत्याकांड से।
डीघल गांव में लगातार सामने आ रही खूनी रंजिश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले साहिल उर्फ सोनू की हत्या हुई, अब उसके बदले में जितेंद्र की जान ले ली गई ? गांव में चर्चा है कि आपसी दुश्मनी और बदले की आग में परिवार दर परिवार तबाह होते जा रहे हैं।
पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अमन उर्फ बंटी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।