logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर: लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाए

जयपुर: कांग्रेस के युवा नेता और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार को बीजेपी की भजन लाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर परिवादों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और सरकार के मंत्री अपने विभागों में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, जिससे प्रशासन सरकार पर हावी हो गया है।

लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने मीडिया में अपने ग्राम से संबंधित तथ्य प्रस्तुत किए, जिसमें वर्षों से शमशान और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की समस्या है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के परिवाद आज तक पेंडिंग हैं जबकि जांच में कब्जाधारी दोषी पाया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र 2026 में अवैध कब्जे हटाने की घोषणा के बावजूद और हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए प्रशासन समय पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। राठौड़ ने पोर्टल व्यवस्था सुधारने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।

5
875 views

Comment