जयपुर: राठौड़ का बीजेपी सरकार पर मीडिया से रूबरू होते समय तीखा हमला
जयपुर: कांग्रेस संगठन के युवा नेता और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने बुधवार को बीजेपी की भजन लाल सरकार पर बड़ा हमला बोला। राठौड़ ने आरोप लगाया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर होने वाले परिवाद का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है, और यदि हो भी रहा है तो दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों का अपने विभागों पर हस्तक्षेप न होने के कारण राजस्थान में लोकतंत्र की बजाय प्रशासन सरकार पर हावी हो गया है।
राठौड़ ने मीडिया में कुछ तथ्य प्रस्तुत किए जो उनके ग्राम से संबंधित थे, जिसमें वर्षों से शमशान और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। ग्रामीणों के परिवाद आज तक पेंडिंग हैं जबकि जांच में कब्जाधारी दोषी पाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने विधानसभा सत्र 2026 में अवैध कब्जों को हटाने की घोषणा की थी, लेकिन हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना और दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई न करना दर्शाता है कि वर्तमान में लोकतंत्र प्रभावी नहीं है। राठौड़ ने शमशान भूमि में हुए अतिक्रमण से संबंधित दस्तावेज मीडिया को दिखाते हुए सरकार से पोर्टल व्यवस्था सुधारने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।