पलिया नगर: व्यापार मंडल ने सीएचसी को पंखे व कूलर भेंट किए
पलिया नगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संसाधनों की कमी को देखते हुए नगर व्यापार मंडल ने मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सुविधा के लिए चार पंखे और तीन कूलर भेंट किए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीएचसी पहुंचकर सिन्नी कंपनी के चार पंखे और रमाता कंपनी के तीन कूलर अस्पताल प्रशासन को सौंपे, ताकि भीषण गर्मी में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल सके।
इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जबकि सरकारी अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की कमी को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है। अस्पताल प्रशासन और स्टाफ ने व्यापार मंडल के सहयोग की प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे भविष्य में मरीजों को असुविधा न हो।