logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम जसजीत कौर के निर्देशन में धामपुर में गैंगस्टर अतीक अहमद की 168 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क


बिजनौर, 03 जून 2026। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर के निर्देशन एवं शासन की अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में आज तहसील धामपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर अतीक अहमद पुत्र मौ. उमर की लगभग 1 अरब 68 करोड़ 13 लाख 32 हजार 600 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।
गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया पूर्ण की। कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 168.13 करोड़ रुपये आंका गया है।
जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ने कहा है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।
जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

1
16 views

Comment