logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राकेश कुमार तिवारी बने बांका जिला अध्यक्ष, अंग मुक्ति दल की बैठक में निर्णय

बांका: अंग मुक्ति दल केंद्रीय कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बांका जिले में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, अंग क्षेत्र के विकास तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से राकेश कुमार तिवारी को अंग मुक्ति दल का बांका जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में अनिल प्रियदर्शी ने कहा कि अंग मुक्ति दल वर्ष 2004 से अंग क्षेत्र की पहचान, विकास एवं अधिकारों के लिए कार्यरत है। उन्होंने आगामी 12 जुलाई 2026 को भागलपुर टाउन हॉल में अंग शिखर सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी दी। 15 अगस्त के बाद आठ जिलों में रथयात्रा एवं जनसंवाद कार्यक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए विकास एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

2
99 views

Comment