logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खीरी के विरल शर्मा बने उत्तराखंड डिप्टी कलेक्टर

उत्तराखंड : खीरी जिले के धौरहरा तहसील के बेलवा मोती गांव के मूल निवासी विरल शर्मा ने उत्तराखंड पब्लिक कमीशन की परीक्षा पास कर सातवीं रैंक हासिल की है। वर्तमान में वे शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम में रह रहे हैं। विरल शर्मा के पिता बलराम शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हैं और मां कुसुम लता गृहिणी हैं।

विरल शर्मा ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में टॉप किया। उन्होंने एनआईटी इलाहाबाद से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और तीन बार यूपीएससी की परीक्षा दी। वे मेंस पास करने के बाद फाइनल में चयन नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड पब्लिक कमीशन की परीक्षा दी और हाल ही में जारी रिजल्ट में सातवीं रैंक हासिल की। उनके इस सफलता पर पिता बलराम शर्मा, मां कुसुम लता शर्मा, परिवार और दोस्तों ने खुशी जताई।

0
12 views

Comment