logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम श्री विद्यालय बागरा की छात्रा रेणुका फिर करेगी हवाई यात्रा, मुंबई एयर टूर के लिए चयनित सियाणा ( रामसिंह महेचा) निकटवर्ती गांव बागरा पीएम श्री विद

पीएम श्री विद्यालय बागरा की छात्रा रेणुका फिर करेगी हवाई यात्रा, मुंबई एयर टूर के लिए चयनित
सियाणा ( रामसिंह महेचा) निकटवर्ती गांव बागरा पीएम श्री विद्यालय बागरा की मेधावी छात्रा रेणुका कुमारी एक बार फिर हवाई यात्रा का अनुभव करने जा रही हैं। रायपुरिया निवासी मोहनलाल रताजी माली परिवार एवं जय आबूराज सेवा फाउंडेशन मुंबई की ओर से रायपुरिया के टॉपर्स तथा जालौर ब्लॉक की सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित मुंबई एयर टूर में उनका चयन हुआ है।
पीएम श्री विद्यालय बागरा के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जालौर द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार जालौर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में सीनियर सेकेंडरी विज्ञान वर्ग में रेणुका कुमारी ने बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उन्हें इस विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक एयर टूर के लिए चुना गया है।
रेणुका कुमारी, राजेश कुमार सुथार की पुत्री हैं और उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने इसे पूरे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि रेणुका की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
ग्रामीणों एवं शिक्षा प्रेमियों ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

15
890 views

Comment