रांची में ट्रैफिक दबाव पर पुलिस ने दुकानदारों से की बैठक
रांची: राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को लेकर पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक के दुकानदारों के साथ बैठक की। इस बैठक में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और दुकानों के सामने ठेले-खोमचे की समस्या पर चर्चा हुई। पुलिस ने साफ किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से सहयोग मांगा और कहा कि सड़क केवल वाहनों के लिए नहीं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित होनी चाहिए। ट्रैफिक SP ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के सामने किसी प्रकार के ठेले या अस्थायी दुकान न लगाएं और ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग में रखें। पुलिस ने अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर विशेष निगरानी रखने की बात कही और सभी से यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सहयोग की अपील की।