राजपुरा: तिलकेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात
राजपुरा (पिंडवाड़ा): तिलकेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर परिसर से पानी की मोटर और कॉपर वायर चोरी करके फरार हो गए। घटना के समय मंदिर के पुजारी को उनके कमरे में बंद कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
पिंडवाड़ा तहसील के राजपुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले गांव के किसानों के कुएं से भी तार और अन्य सामान चोरी हुए थे। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।