logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनाबाद में निबंधन कार्य एक सप्ताह से ठप, आमजन परेशान

हुसैनाबाद, पलामू: अवर निबंधन कार्यालय हुसैनाबाद में पिछले एक सप्ताह से जमीन एवं अन्य संपत्तियों के निबंधन कार्य पूरी तरह से बाधित है। प्रभारी अवर निबंधन पदाधिकारी गौरांग महतो के स्थानांतरण के बाद किसी नए पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण कार्यालय में निबंधन कार्य ठप पड़ा हुआ है।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमतोष कुमार उर्फ गुड्डू ने उपायुक्त पलामू से शीघ्र हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि निबंधन कार्य बंद रहने से जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े लोग परेशान हैं और मजबूरी में उन्हें जिला निबंधन कार्यालय जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन की अतिरिक्त लागत लग रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दस्तावेज नवीसों की आजीविका पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

0
88 views

Comment