logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली पुलिस में वर्षों से जमे 87 पुलिसकर्मियों की सूची जारी


सिंगरौली पुलिस में वर्षों से जमे 87 पुलिसकर्मियों की सूची जारी
सिंगरौली। जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों की समीक्षा के तहत सिंगरौली पुलिस ने 87 पुलिसकर्मियों की सूची जारी की है। सूची में ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं जो चार वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू की गई इस समीक्षा प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों से विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। जारी सूची में 6 उप निरीक्षक (SI), 15 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 19 प्रधान आरक्षक तथा 47 आरक्षक शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबे समय से पदस्थ कर्मचारियों का सत्यापन कर निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विभागीय स्तर पर परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग के अनुसार इस प्रक्रिया का उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना तथा कर्मचारियों के संतुलित पदस्थापन को सुनिश्चित करना है। समीक्षा के बाद स्थानांतरण सहित अन्य प्रशासनिक निर्णय लिए जा सकते हैं।
इस कार्रवाई को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

5
119 views

Comment