logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीषण गर्मी की चपेट में धोरैया, दोपहर में सड़कों और बाजारों में पसरा सन्नाटा

धोरैया (बांका)। बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत डेरू वायरकॉप एवं आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दे रही है।
दोपहर के समय आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण यातायात के साधनों की आवाजाही भी कम नजर आई। कई स्थानों पर सड़कें और चौक-चौराहे लगभग सुनसान दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी से दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। किसान, मजदूर और राहगीरों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमछा एवं ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम के मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर बने रहने की संभावना है।
रिपोर्ट : संजीत गोस्वामी
चीफ ब्यूरो, बांका धोरैया
अंग संदेश के साथ,
ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

13
774 views

Comment