कलियर। अपरेशन कालनेमी अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाकर कलियर पुलिस ने कि बड़ी कार्रवाई !
सभी आरोपी बाबाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय पेश किया गया है। कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अपरेशन कालनेमी के तहत दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की गई, जो साधु-संत का वेश धारण कर लोगों को गुमराह करने और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश कर किया गयाकोतवाली प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, एसआई विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, जितेन्द्र सिंह, सुनील चौहान, प्रकाश मनराल, सुबोध प्ररोहित शामिल रहे।