logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप घायल बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर ।

खूंटी:- अड़की थाना क्षेत्र के ऊपर गंजारी गांव में एक महिला हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सोनी देवी (60 वर्ष) शौच के लिए मैदान की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से आए एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हाथी को वहां से भगाया। इसके बाद घायल महिला को आनन-फानन में बुंडू अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

14
591 views

Comment